शाहजहांपुर: पुययान के गहलूइया नवाडियाबांकी में किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा
शाहजहांपुर: पुययान तहसील के गांव गहलूइया नवाडियाबांकी में बानबिभाग द्वारा 70 वर्षों से रह रहे किसानों की जमीन जबरन हटाने का कार्य किया जा रहा है। किसानों की जमीन पर बिना अनुमति और अवैध रूप से जेसीबी चलाकर कब्जा किया जा रहा है।
किसानों ने बताया कि वे पिछले 70 वर्षों से अपनी जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है और उनकी पीड़ा को कोई सरकार नहीं सुन रही। इस मामले में किसानों की शिकायतें अभी तक निराकृत नहीं हुई हैं।