logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंद्रपूर - सिंदेवाही मे शेर के हमले में एकसाथ 4 महिलाएं ठार.

सिंदेवाही: - चंद्रपूर जिल्हा शेरों के लिए पुरी दुनिया मे मशहूर है.चंद्रपूर से 60 कि.मी. की दुरी सिंदेवाही तहसिल के अंतर्गत गुंजेवाही नाम का एक छोटा सा गाव है.
आजकल जिल्हे के कुछ क्षेत्र में बीडी पत्ता संकलन का काम बडे जोर शोर से चल रहा है. गुरुवार दि.21/5/2026 को गाव की कुछ महिलाएं तेंदूपत्ता तोडने के लिये जंगल के करीब खेत शिवार एरिया मे गयी थी.
थोडा बहुत बीडी पत्ता तोडा ही गया होगा की झाडी मे छुपे हुए पट्टेदार शेर ने एक महिला के उपर हमला कर दिया. पास ही खडी महिलाओंने चिल्लाकर बचाने की कोशिश की मगर गुस्साए बाघ ने सभी महिलाओं पर हमला कर दिया. सभी चारों महिलाओं की जान लेकर ही शेर शांत हुआ.
जैसे खबर गाव मे पहुंची लोगों का गुस्सा फूट पडा.घटना स्थल पर पुलीस,वनविभाग की टिम आकर पंचनामा शुरु कर दिया.

1
0 views

Comment