logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यातायात पुलिस ने अवैध रूप से संचालित बस को किया सीज

प्रेसनोट
यातायात पुलिस बहराइच

- *यातायात पुलिस बहराइच द्वारा अवैध रूप से संचालित 02 बसों पर सीज की कार्यवाही की गयी*

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा (उ०प्र०) के आदेशों के अनुपालन में जनपद में अवैध रुप से संचालित होने वाली वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच, श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी यातायात, श्री राज सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक यातायात, श्री राम प्रकाश द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, शहर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात, यात्री कर परिवहन अधिकारी जनपद बहराइच के साथ संयुक्त रुप से चेकिंग करते हुए अवैध रुप से संचालित होने वाली 02 बसों को सीज कर थाना कोतवाली देहात परिसर में खड़ा कराया गया । यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।
सदैव यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित चलें, सुरक्षित घर पहुँचे ।

प्रभारी निरीक्षक यातायात जनपद बहराइच

7
300 views

Comment