समर कैंप की घोषणा की अमेरिकन किड्स साकेत ने
आगामी 8 जून से 20 जून तक चलेगा समर कैंप
मेरठ प्रसिद्ध कवि युगल डॉ अनामिका जैन अम्बर एवं सौरभ जैन सुमन के नेतृत्व में चल रहे अमेरिकन किड्स साकेत किंडरगार्टन स्कूल में आगामी 8 जून से 20 जून तक चलेगा समर कैंप।
आज विधिवत समर कैंप की घोषणा की गई। बतौर निदेशक कवि सौरभ जैन सुमन ने समर कैंप के बोर्ड का अनावरण किया।
स्कूल कॉर्डिनेटर प्रिया सैनी एजुकेशन कॉर्डिनेटर ज़ैनब सैफी ने जानकारी दी कि समर कैंप में बच्चों की आयु सीमा वर्ष 3 साल से 7 साल के मध्य रहेगी। उन्होंने बताया कि जहां एक ओर बच्चों को वेस्टर्न डांस सिखाया जाएगा वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट मटीरियल तैयार करवाए जाएंगे। साथ ही प्रतिदिन एक रोचक एक्टिविटी अलग से करवाई जाएगी। जिसमें क्रमशः दो पूल पार्टी, हैलोवीन डे, रामायण एवं महाभारत किरदार दिवस, टैटू डे, ओपन माइक डे, नेता जी तुस्सी ग्रेट हो जैसे बेहद इनोवेटिव एवं मस्ती भरे डेज़ सेलिब्रेट किये जाएंगे। नॉन फायर कुकिंग डे पर स्पेशल झालमुड़ी बनाकर बच्चों को खिलायी जाएगी।
सौरभ जैन सुमन ने बताया कि कैंप के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि समस्त एक्टीविटीज वातानुकूलित सभागार में ही करवाई जाएंगी।