logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कन्या गुरुकुल में आयोजित हुआ करियर काउंसलिंग एवं एडमिशन मार्गदर्शन सत्र

खानपुर कलां, 22 मई।  भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के अंतर्गत संचालित कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय स्वावलंबन केन्द्र द्वारा एडमिशन एवं करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा, विषय चयन तथा रोजगार के विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय कि प्राचार्य श्रीमती सुमिता सिंह ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय स्वावलंबन केन्द्र की निदेशक प्रोफेसर अंशु भारद्वाज उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्या ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि करियर काउंसलिंग विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मार्गदर्शन सत्र छात्राओं को उनकी रुचि, क्षमता एवं वर्तमान समय की मांग के अनुसार सही करियर चुनने में सहायता प्रदान करते हैं।मुख्य वक्ता प्रोफेसर अंशु भारद्वाज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सामने आज असीम संभावनाएं उपलब्ध हैं, आवश्यकता केवल सही दिशा और उचित मार्गदर्शन की है। उन्होंने विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा रोजगारपरक शिक्षा के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की शंकाओं एवं भ्रम को दूर कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए स्पष्ट दिशा प्रदान करता है।इस अवसर पर प्रोफेसर सुमन कुहार, कन्वीनर यूनिवर्सिटी एडमिशन एंड आउटरीच कमेटी, ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा एवं करियर संभावनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग की चेयरपर्सन प्रोफेसर प्रियंका विशेष रूप से उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने छात्राओं के प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें करियर एवं एडमिशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स से डॉ. जगदीप एवं डॉ. ईशानी, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट से डॉ. रिद्धि, डिपार्टमेंट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से डॉ. पूजा, आईएचएल से डॉ. विजय तथा डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन से डॉ. मुकेश ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। फोटो कैप्शन :-01 छात्राओं को सम्बोधित करते विभिन्न विभागों के शिक्षक। 

1
89 views

Comment