logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ठंडोग पोस्ट ऑफिस में वृद्धा पेंशन को लेकर बुजुर्ग परेशान, कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर

मोरनी खंड के ठंडोग पोस्ट ऑफिस में वृद्धावस्था पेंशन लेने आने वाले बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के कई गांवों से बुजुर्ग 15 से 20 किलोमीटर तक पैदल चलकर पोस्ट ऑफिस पहुंचते हैं, लेकिन वहां पहुंचने पर कभी कैश खत्म होने तो कभी अन्य तकनीकी दिक्कतों के कारण उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि उम्र के इस पड़ाव में बार-बार चक्कर लगाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है। कई बुजुर्ग सुबह से लंबी दूरी तय कर पोस्ट ऑफिस पहुंचते हैं, लेकिन पेंशन न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।

पूर्व सरपंच व जिला परिषद प्रतिनिधि सुरेश राणा ने इस व्यवस्था पर रोष जताते हुए प्रशासन से मांग की है कि सभी वृद्ध पेंशन धारकों के खातों को मोरनी बैंक से जोड़ा जाए, ताकि बुजुर्गों को समय पर और आसानी से भुगतान मिल सके। उन्होंने कहा कि बैंक में कैश उपलब्ध होने के कारण लोगों को तुरंत राशि मिल जाती है और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सकती है।

उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि बुजुर्गों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें अपने ही हक के पैसे के लिए बार-बार भटकना न पड़े।

#Morni #ThandogPostOffice #VridhPension #SureshRana #PensionProblem #SamacharSansarNews24 #हर_खबर_पर_पैनी_नजर

11
907 views

Comment