logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तिनसुकिया में महंगाई के खिलाफ आसू का प्रदर्शन, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

सैखोवाघाट:- अखिल असम छात्र संघ (आसू) के केंद्रीय आह्वान पर आज तिनसुकिया जिला छात्र संघ द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। यह विरोध प्रदर्शन तिनसुकिया आंचलिक कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख व्यस्त इलाके तिनसुकिया थाना चाराली तक निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान खाद्य सामग्री, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और जीवन रक्षक दवाओं सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों पर कड़ी आपत्ति जताई गई। आसू के स्थानीय नेताओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा: "लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता और विशेषकर मध्यम वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। लोगों का जीना दूभर हो गया है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। छात्र संगठन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही मूल्यवृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में पूरे जिले में इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

1
860 views

Comment