logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया ब्लॉक के बाद और तेज हुआ डिजिटल आंदोलन

नई दिल्ली। देश में बेरोजगारी, व्यवस्था और राजनीति पर मीम्स व तीखे तंज के जरिए चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का आधिकारिक X अकाउंट गुरुवार को ब्लॉक कर दिया गया। लेकिन इसके समर्थकों ने कुछ ही घंटों में “Cockroach Is Back” नाम से नया हैंडल बनाकर डिजिटल वापसी कर दी। नए अकाउंट के बायो में लिखा गया— “Cockroach Don’t Die” यानी “कॉकरोच मरते नहीं हैं”।

गुरुवार दोपहर शुरू हुए इस नए अकाउंट पर शुक्रवार सुबह तक 1 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके थे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इंस्टाग्राम पर रिकॉर्ड फॉलोइंग, हैकिंग की कोशिश का दावा

X पर कार्रवाई के बावजूद इंस्टाग्राम पर पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। शुक्रवार सुबह तक इसके इंस्टाग्राम हैंडल पर 1.88 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स बताए गए। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उनके निजी इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हैक करने की कोशिश की गई।

बेरोजगार युवाओं की “डिजिटल पार्टी”

यह संगठन खुद को पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं बल्कि बेरोजगार और मध्यमवर्गीय युवाओं की आवाज बताता है। पार्टी ने खुद को “सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी” घोषित किया है।

पार्टी से जुड़ने के लिए चार मजाकिया लेकिन चर्चित शर्तें रखी गई हैं—

बेरोजगार होना
बेहद आलसी होना
24 घंटे ऑनलाइन रहना
इंटरनेट पर तार्किक तरीके से गुस्सा जाहिर करना
5 सूत्रीय मैनिफेस्टो ने बटोरी सुर्खियां

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कई बड़े वादे किए हैं। इनमें शामिल हैं—

रिटायरमेंट के बाद जजों को राजनीतिक पद देने पर रोक
चुनाव आयोग में पारदर्शिता
महिलाओं को 50% आरक्षण
बड़े कॉर्पोरेट मीडिया लाइसेंस की समीक्षा
दलबदल करने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

इन मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर पार्टी की काफी चर्चा हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि इस आंदोलन की शुरुआत 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी के बाद हुई। सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं और सोशल मीडिया एक्टिविज्म पर की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। इसके अगले दिन ही “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम सामने आया और यह तेजी से वायरल हो गई।

अमेरिका से ऑपरेट हो रहा आंदोलन

इस डिजिटल अभियान के संस्थापक 30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर के रहने वाले बताए जाते हैं। वे पहले राजनीतिक सोशल मीडिया कैंपेन से जुड़े रहे हैं और फिलहाल अमेरिका की Boston University में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं से वे इस पूरे डिजिटल अभियान को संचालित कर रहे हैं।

ट्रेडमार्क और जमीनी गतिविधियों की भी चर्चा

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम को लेकर ट्रेडमार्क के लिए कई आवेदन किए गए हैं। वहीं दिल्ली में कुछ युवाओं ने कॉकरोच की पोशाक पहनकर यमुना किनारे सफाई अभियान भी चलाया, जिसकी तस्वीरें सोशल media पर वायरल हो गईं।

#samacharsansarnews24

2
100 views

Comment