logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच पुलिस अधीछक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन मे परेड की सलामी लिया तथा बकरीद मे दंगे को रोकने के प्रमुख टिप्स दिए

प्रेस नोट
दिनांक 22.05.2026

- *पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया तथा आगामी पर्व बकरीद एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत दंगा नियंत्रण अभ्यास एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया।*

आज दिनांक 22.05.2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट की जांच करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी धारण करने, अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन के साथ मधुर एवं संवेदनशील व्यवहार स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। परेड के दौरान टोलीवार ड्रिल कराकर अनुशासन एवं एकरूपता का अभ्यास कराया गया।

इस दौरान परेड में सम्मिलित रिक्रूट आरक्षियों से औपचारिक वार्ता कर उनके प्रशिक्षण संबंधी अनुभवों, व्यावहारिक एवं अनुशासनात्मक शिक्षाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उन्हें शारीरिक दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं पुलिस सेवा के मूलभूत सिद्धांतों का गंभीरतापूर्वक पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शस्त्रागार तथा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस लाइन परिसर की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए गार्द कमांडरों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए।

परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी पर्व बकरीद एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने तथा जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन, परेड ग्राउंड बहराइच में दंगा नियंत्रण अभ्यास एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास का उद्देश्य संभावित आपात परिस्थितियों में पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता एवं कार्यकुशलता का परीक्षण करना तथा आधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। ड्रिल के दौरान पुलिस बल को एंटी राइट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस गोले, ग्रेनेड, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन शील्ड, हैंड गार्ड एवं लेग गार्ड सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का रियल टाइम अभ्यास कराया गया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण के दौरान इन उपकरणों की उपयोगिता एवं भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान पीआरवी-112 वाहनों का निरीक्षण भी किया गया। बलवा ड्रिल हेतु गठित विशेष टीमों को किसी भी प्रकार की अशांति अथवा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक टीम को उनके दायित्वों एवं उत्तरदायित्वों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त ड्रोन सर्विलांस टीम को सतत निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा अभ्यास के दौरान संयमित व्यवहार, संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक श्री भुवनेश्वर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

3
329 views

Comment