logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इकौना में गंदगी से स्वास्थ्य संकट, सरपंच पुष्पेन्द्र पर लापरवाही का आरोप

इकौना, पोस्ट सिलोरी, तहसील इन्दरगढ़, जिला दतिया : ग्राम इकौना में नालियों की सफाई न होने के कारण गांव की गलियों और मोहल्लों में गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच पुष्पेन्द्र कुमार पर इस गंभीर समस्या पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के अनुसार पंचायत प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय है और सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है, जबकि जिम्मेदार केवल दिखावटी दावे कर रहे हैं। नालियों में महीनों से गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे छोटे बच्चे और बुजुर्ग स्वास्थ्य संकट में हैं। ग्रामीण पंचायत कार्यालय का घेराव कर जिला प्रशासन से शिकायत करने की चेतावनी भी दे रहे हैं।

5
216 views

Comment