logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जबलपुर: 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी सतीराम बरकड़े गिरफ्तार

जबलपुर: बरगी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में डेढ़ साल से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी सतीराम उर्फ सतीलाल बरकड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 1 जनवरी 2025 को ग्राम देवदर सालीवाड़ा में पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिसमें भूर सिंह बरकड़े गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

गिरफ्तारी से बचने के लिए सतीराम लगातार ठिकाने बदलता रहा और मोबाइल समेत सभी डिजिटल माध्यमों का उपयोग बंद कर दिया था। बरगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोंदिया में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश दोहरे, उप निरीक्षक अनिल कुमार एवं एएसआई सोमनाथ अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0
8 views

Comment