logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस और डंपर की टक्कर, चालक की मौत

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर रात एक डंपर और एसी बस में टक्कर हो गई, जिससे बस में आग लग गई। यह घटना मटसेना थाना क्षेत्र में हुई। 48 यात्रियों से भरी एसी बस कानपुर से गुरुग्राम जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले बालू से भरा डंपर डिवाइडर से टकराया, फिर पीछे से आ रही बस डंपर से भिड़ गई। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने शीशे तोड़कर बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

सड़क पर गिरने से कई यात्रियों को चोटें आईं, जिनमें कुछ के हाथ और पैर टूट गए जबकि कई के सिर में गंभीर चोटें आईं। दमकल विभाग की 4-5 गाड़ियां 10 मिनट में मौके पर पहुंचीं और तीन फंसे यात्रियों को निकाला। आग बुझाने में तीन घंटे लगे। जांच में बस के चालक शंभू का जलकर मृत शरीर स्टेयरिंग में फंसा मिला। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज और शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है।

0
10 views

Comment