ललितपुर: पुलिस ने पशु तस्करों को गिरफ्तार किया
ललितपुर: थाना नाराहट पुलिस ने पशु तस्करी और भैंस चोरी की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक पल्सर मोटरसाइकिल और 9900 रुपये नगद बरामद किए गए।
पुलिस ने इस कार्रवाई को पशु तस्करी और चोरी की घटनाओं के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।