गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, ओवरलोड से हो रहे फाल्ट
अंबारी: भीषण गर्मी के बीच विद्युत विभाग की तैयारियां एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई हैं। विद्युत उपखंड फूलपुर के विभिन्न उपकेंद्रों में हाल ही में कराए गए मरम्मत कार्य, बदले गए केबल और ट्रांसफार्मर बढ़ते लोड के दबाव में टिक नहीं पा रहे हैं।
इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग की तैयारियों और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं।