logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में VIP दर्शन पर उठे सवाल

कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में VIP दर्शन पर उठे सवाल

Hanuman Temple में दर्शन के दौरान आम श्रद्धालुओं और VIP दर्शन व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराज़गी देखने को मिली। कई श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े रहे, जबकि पैसे देकर VIP दर्शन करने वाले लोगों को सीधे प्रवेश दिया जा रहा था।

श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर आस्था और समानता का स्थान होता है, जहां अमीर-गरीब या VIP-आम आदमी का भेद नहीं होना चाहिए। लोगों ने मांग उठाई कि मंदिरों में VIP कल्चर खत्म कर सभी भक्तों के लिए एक समान व्यवस्था लागू की जाए।

एक श्रद्धालु ने कहा,

“भगवान के दरबार में सभी बराबर हैं। अगर दर्शन भी पैसे के हिसाब से होंगे, तो आम भक्तों की आस्था पर असर पड़ता है।”

सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो रही है और कई लोग मंदिर प्रशासन से पारदर्शी एवं समान दर्शन व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।



इस न्यूज़ को ज्यादा ज्यादा शेयर करेंl

#hanumanji #delhinews #delhimandir
#जन-जनki awaaz #Delhi #Connaughtplace #prachinhanumanandir

7
1070 views

Comment