*अमेठी: महिला कल्याण विभाग ने विशेष जनजागरूकता अभियान आयोजित किया*
अमेठी: महिला कल्याण विभाग द्वारा संकल्पः योजना के अंतर्गत 22.05.2026 को जिला संयुक्त चिकित्सालय अशैदापुर गौरीगंज में विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला मैनेजर कंट्रोल (डीएमसी) श्री ऋषि जी ने नीतियों एवं हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट राकेश कुमार यादव ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप और वन स्टॉप सेंटर योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की ममता यादव ने वन स्टॉप सेंटर योजना के तहत महिलाओं के लिए सुरक्षा, परामर्श और सहायता के बारे में बताया। जानवी गुप्ता ने हब ऑफ इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना और हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1098, 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में दहेज प्रथा, बाल विवाह, बाल श्रम और लिंग भेदभाव जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ हिंसा की रोकथाम एवं शिकायत प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। वॉल पम्पलेट चिपकाकर योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों तक पहुंचाई गई।