logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहम्मदी तहसील में भारतीय किसान क्रांति यूनियन की मासिक बैठक सम्पन्न, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

मोहम्मदी तहसील में भारतीय किसान क्रांति यूनियन की मासिक बैठक सम्पन्न, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में आज दिनांक 21 मई 2026 को भारतीय किसान क्रांति यूनियन की मासिक बैठक जिलाअध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

बैठक के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य रूप से बेनी राजापुर गांव में 6 से 8 महिलाओं को आवास दिलाए जाने की मांग उठाई गई। वहीं दिलावरपुर नंदापुर में चक रोड एवं निकास की समस्या को गंभीर बताते हुए जल्द समाधान की मांग की गई।

इसके अलावा किसानों को यूरिया खाद की हो रही किल्लत एवं मारामारी का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। संगठन पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग से भी वार्ता कर क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शाह, भारतीय किसान क्रांति यूनियन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुदित कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।

संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

14
5142 views

Comment