राजस्थान: सांवलिया सेठ मंदिर में चांदी का हार्ट भेंट
राजस्थान : प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में एक श्रद्धालु ने अपनी दिल की बाईपास सर्जरी सफल होने पर भगवान को चांदी का हार्ट भेंट किया। मंदिर प्रशासन के अनुसार यह अनोखा चढ़ावा पहली बार आया है।
भक्त का मानना है कि सांवरिया सरकार की कृपा से उन्हें नया जीवन मिला है और इस चढ़ावे से उन्होंने अपनी आभार व्यक्त की। यह घटना मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी है।