सोलन : गर्मी के बाद बारिश से किसानों को राहत की उम्मीद
सोलन : पिछले कुछ दिनों से सोलन और कंडाघाट से सटे इलाकों में तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच बना हुआ था। शुक्रवार की सुबह से हल्के बादलों के छाने से स्थानीय लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
मौसम अपडेट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी जारी रहेगी, लेकिन 29 तारीख के बाद सोलन और कंडाघाट के आसपास के इलाकों में बारिश शुरू होने की संभावना है। यह बारिश किसानों और बागवानी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी।