logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तिरुपुर चुनाव में किया था वादा, अब जालोर दौरे पर सबकी निगाहें क्या मिलेगी इरोड-जालोर-बाड़मेर ट्रेन की सौगात?


जालोर/तिरुपुर (दलपतसिंह भायल)विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने दक्षिण भारत में रह रहे प्रवासी राजस्थानी समाज से इरोड-जालोर-बालोतरा-बाड़मेर रेल सेवा शुरू करवाने का वादा किया था। वर्षों से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में रोजगार और व्यापार कर रहे हजारों प्रवासी परिवार इस ट्रेन की मांग लगातार उठाते आ रहे हैं।
22मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के जालोर आगमन को लेकर प्रवासी बंधुओं में नई उम्मीद जगी है। हर किसी की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि क्या जालोर की धरती से इरोड-बाड़मेर ट्रेन की बहुप्रतीक्षित घोषणा होगी।
प्रवासी समाज का कहना है कि इरोड, कोयंबटूर, तिरुपुर और आसपास के क्षेत्रों में राजस्थान के जालोर, बाड़मेर और बालोतरा जिलों के बड़ी संख्या में लोग वर्षों से निवास कर रहे हैं। वर्तमान में सीधी रेल सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं।
यदि यह ट्रेन सेवा शुरू होती है तो हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और दक्षिण भारत से राजस्थान तक का सफर अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगा। साथ ही व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्कों को भी मजबूती मिलेगी।
अब देखना यह होगा कि वर्षों पुरानी इस मांग पर सरकार क्या फैसला लेती है। जालोर दौरे के दौरान रेल मंत्री की संभावित घोषणा का इंतजार पूरे प्रवासी समाज को है।

76
2967 views

Comment