अमृतसर: डेरा ब्यास में स्पेशल सत्संग कार्यक्रम का आयोजन
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के पास स्थित डेरा ब्यास लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने आते हैं।
इस बार 24 और 31 मई को डेरा ब्यास की ओर से विशेष सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो जी सत्संग फरमाएंगे, जिससे डेरे के अनुयायियों में उत्साह और खुशी का माहौल है।