logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंद्रह दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

नटराज योग संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर की पंद्रह दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ वैदिक यज्ञ पूजा और योग प्रणेता महर्षि पतंजलि के ध्यान कर किया गया । नटराज योग संस्थान के निदेशक आर्य प्रहलाद भगत ने बताया कि यह योग कैम्प में योग के विभिन विधाओं के बारे में बताया जाएगा साथ ही जो योगासन खेल के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी अभ्यास कराया जाएगा । प्रतिदिन अलग- अलग योग आसनों का प्रशिक्षण और उसके नियम के बारे में भी जानकारी दी जाएगी ।
इस कैंप में विभिन्न राज्य और जिला के योग साधक भाग लिए है जिसमे मध्य प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, झारखंड के विभिन्न जिला लातेहार, रांची, गिरिडीह धनबाद आदि जिला से शामिल हुए हैं ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा रांची महानगर के महामंत्री- बलराम सिंह उपस्थित रहे और उन्होंने सभी को प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योग प्रशिक्षण प्राकृतिक की सुंदर छत्ता के बीच में होना बहुत ही आनंदित करने वाला है जहाँशुद्ध हवा, शुद्ध वातावरण नदी की किनारे, चहकती चिड़ियों की आवाज़ सब का मन मोहने वाला होगा ।
यह प्रशिक्षण चार जून तक चलेगा, सभी योग साधकों का रहने और भोजन का प्रबंध किया गया है, गुरुकुल जीवन शैली के साथ सभी को रहने और योग द्वारा जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी प्रशिक्षण में लगभग सत्तर प्रतिभागी भाग लिए हैं ।

8
940 views

Comment