कुरवाई मे नेताओं ने किया पूर्ब प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का योगदान याद किआ
Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर कुरवाई में नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, दूरसंचार और युवा शक्ति को नई पहचान देने का कार्य किया।
नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों और देशहित में लिए गए फैसलों को स्मरण किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।