logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एटा: जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की खनन माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

एटा: जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने खनन माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है जो पिछले एक महीने से लगातार जारी है। डीएम अरविन्द सिंह के निर्देश पर खनन विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम दिन-रात अभियान चलाकर अवैध खनन पर नियंत्रण पाने के लिए छापेमारी कर रही है।

निधौली थाना क्षेत्र के ग्राम गहराना में अवैध खनन करते हुए एक रीपर और ट्रेक्टर को पुलिस ने पकड़ा। प्रशासन ने जिले में अवैध खनन रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। डीएम अरविन्द सिंह की तेज तर्रार कार्यशैली की जिले भर में प्रशंसा हो रही है।

1
67 views

Comment