logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंजाब में युवाओं में लोकप्रिय हो रही कॉकरोच जनता पार्टी

जालंधर: देशभर में तेजी से वायरल हो रही "कॉकरोच जनता पार्टी" का क्रेज पंजाब के युवाओं में भी देखने को मिल रहा है। इंस्टाग्राम पर मात्र 5 दिनों में इस पार्टी के 10 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स बन चुके हैं, जो सोशल मीडिया के क्षेत्र में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

पंजाब में "कॉकरोच जनता पार्टी पंजाब" के नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट बनाए जा रहे हैं, जिनमें युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है। यह पार्टी अपने व्यंग्यात्मक और अलग अंदाज के कारण लोकप्रिय हो रही है और इसे कई युवा मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ एक डिजिटल आवाज के रूप में देख रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है, हालांकि इसके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

0
65 views

Comment