logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Cockroach Janata Party का X अकाउंट भारत में बैन हुआ

भारत : सोशल मीडिया पर Cockroach Janata Party का X (Twitter) अकाउंट भारत में "withheld" दिखने लगा है, जिससे #CockroachIsBack और "Why are they scared?" जैसे हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। यह पार्टी कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन मूवमेंट है, जिसने बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं की समस्याओं को मीम्स और मजाकिया पोस्ट के जरिए उजागर किया है। इसके Instagram followers कुछ ही दिनों में करोड़ों तक पहुंच गए हैं।

भारत में कई यूज़र्स को X खोलने पर संदेश दिख रहा है कि अकाउंट कानूनी मांग के जवाब में "Account withheld in India" कर दिया गया है। पार्टी के संस्थापक ने इस पर नया अकाउंट "Cockroach Is Back" शुरू करने की घोषणा की है। Reuters और AP जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी इस ट्रेंड को कवर किया है। सोशल मीडिया पर इस घटना को डिजिटल विरोध के रूप में देखा जा रहा है और अकाउंट बैन के बाद इसके समर्थन में और पोस्ट बढ़ गए हैं।

0
10 views

Comment