logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिकोहाबाद ब्लॉक के निजामपुर गढ़ूंमा में सर्वे अभियान प्रारंभ

शिकोहाबाद। विकास खण्ड शिकोहाबाद की ग्राम पंचायत निजामपुर गढ़ूंमा में शासन के निर्देशानुसार मकान सूचीकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर मकानों एवं परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी।
अभियान के दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या, मकान की स्थिति, बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सरकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं सही आंकड़े तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ग्राम पंचायत के लोगों से अपील की गई है कि सर्वे टीम को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग

9
571 views

Comment