logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर पुलिस लाइन में एसपी ने परेड का किया निरीक्षण, फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर पुलिस बल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड के बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया और सभी कर्मियों को नियमित व्यायाम व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर स्थित आरटीसी बैरक, पुलिस मैस और पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। एसपी ने बैरकों में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने, मैस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा पीआरवी वाहनों को हर समय आपात स्थिति के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद आर्दली रूम में विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच कर कार्यों के समयबद्ध निस्तारण और सुव्यवस्थित रखरखाव पर जोर दिया गया। साथ ही स्पोर्ट्स टीम और प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं की परेड व शारीरिक दक्षता का परीक्षण करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि “जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। कानून-व्यवस्था के साथ संवेदनशीलता, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ सेवा भाव से कार्य करना ही पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।”

0
0 views

Comment