देश के सभी SBI शाखाएं 23 से 28 जून तक बंद रहेंगी
देश: 23 जून से 28 जून तक देश के सभी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखाएं बंद रहेंगी। SBI के 16 विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे, जिसके कारण बैंक सेवा प्रभावित होगी। इस दौरान 23, 24, 25, 26 जून को हड़ताल रहेगी और 27, 28 जून को बकरीद की छुट्टियां होंगी।
केंद्र शासित प्रदेशों के लिए छुट्टियों का अलग निर्धारण हो सकता है। SBI ने जनता से अपील की है कि वे आज ही अपने सभी आवश्यक काम निपटा लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैंक हड़ताल के कारण कई सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।