logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाथनगर से लापता 5 नाबालिग बच्चियां 24 घंटे के भीतर पटना से सुरक्षित बरामद, पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई

कौशल कुमार
22 मई 2026
भागलपुर | पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नाथनगर थाना क्षेत्र से अचानक लापता हुईं पांच नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर पटना से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई से जहां बच्चियों के परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस प्रशासन की भी चौतरफा सराहना हो रही है।
इस बड़ी सफलता के बाद सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी साझा की।
सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चियों के लापता होने की सूचना मिलते ही सीनियर एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मैन्युअल इंटेलिजेंस का सहारा लेकर तेजी से तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि सभी बच्चियां पटना की ओर गई हैं।इनपुट मिलते ही भागलपुर पुलिस की विशेष टीम ने तुरंत पटना पुलिस से संपर्क साधा और बिना वक्त गंवाए पटना में छापेमारी की।
"मामला नाबालिग बच्चियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस बेहद संवेदनशील थी। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर काम किया और 24 घंटे के अंदर सभी को सुरक्षित बरामद कर लिया।"
घर छोड़ने की वजह की हो रही जांच
कि वे किन परिस्थितियों में और किस वजह से भागलपुर से पटना पहुंचीं,इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

15
6006 views

Comment