ग्रेटर नोएडा में एक और बेटी की गई जान
ग्रेटर नोएडा में एक और बेटी की गई जान
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित चीरसी गांव में विवाहिता सोनिका भाटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सोनिका की शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे लगातार परेशान किया जाता था।
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि कई बार समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। बुधवार को सोनिका की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कासना पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।