logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड में RTO ने नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की

झारखंड: परिवहन विभाग ने बिना वैध कागजात, टैक्स बकाया और फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया है। कई जिलों में जांच के दौरान दर्जनों वाहनों को जब्त किया गया और भारी जुर्माना लगाया गया। विभाग को शिकायतें मिली थीं कि कई वाहन मालिक दूसरे राज्यों में रजिस्ट्रेशन कराकर झारखंड और बिहार में नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

परिवहन अधिकारियों ने जांच अभियान तेज करते हुए कहा है कि बिना फिटनेस, बीमा और टैक्स वाले वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा है और कई लोग तुरंत अपने वाहन के कागजात अपडेट कराने परिवहन कार्यालय पहुंच रहे हैं। सरकार ने कहा है कि सड़क सुरक्षा और राजस्व बढ़ाने के लिए यह अभियान और तेज किया जाएगा।

12
1365 views

Comment