logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद : मोहल्ला मैनाठेर में बंदरो का आतंक।हमला कर बच्चों और बुजुर्गों को कर देते हैं घायल।नगर निगम और वन विभाग बेखबर।

मुरादाबाद की कॉलोनियों में कुत्ते और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लाकड़ी रोड स्थित मैनाठेर में आए दिन बंदर जमकर उत्पात मचाते रहते हैं,बच्चों और लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। बंदरों के डर से कॉलोनी में घंटों अफरातफरी का माहौल बन जाता है। स्थानीय निवासी फिरोज आलम के मुताबिक बंदर सिर्फ राह चलते लोगों पर ही नहीं, बल्कि निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों पर भी हमला कर देते हैं। कभी कभी हमले के डर से मजदूरों को काम बीच में छोड़ना पड़ जाता है। लोगों का आरोप है कि बंदरों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर निगम और वन विभाग जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। कई लोग बंदर के काटने के बाद सीधे जिला अस्पताल पहुंचते हैं।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक लाकड़ी रोड से सटी सहारा इंडिया की बहुत बड़ी खाली जमीन पड़ी है,जिसमें साल छः महीने में कोई वाहन बंदर छोड़ती हुई दिख जाता है। मैनाठेर की आबादी करीब होने की वजह से सारे बंदर मोहल्ले में चले जाते हैं।बंदर घरो से फोन कपड़े और अन्य कीमती चीजें मौका मिलते ही ले जाते हैं।हालात ये हैं गर्मी में छतों पर सोना भी दूभर हो गया है।बंदरों की समस्या और आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।नगर निगम और वन विभाग को बंदरो का पकड़ने अभियान चला कर लोगों की समस्या का निदान करना चाहिए।

7
44 views

Comment