logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संचालन सूची आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पुसल्दा में एक ग्रा

संचालन सूची
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश

आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश
रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पुसल्दा में एक ग्रामीण की आम के पेड़ पर झूलती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनत राम राठिया पिता धनी राम राठिया उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम पुसल्दा के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 19 मई 2026 की रात करीब 11 बजे से 20 मई 2026 की सुबह 8 बजे के बीच की बताई जा रही है।
सुबह गांव के लोगों ने आम के पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शुरुआती जांच में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

1
0 views

Comment