logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांकेर-भानुप्रतापपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

भानुप्रतापपुर शासकीय अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि दर्द से तड़पती महिला को समय पर इलाज नहीं मिला। कई बार फोन करने के बावजूद डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे और “आज नहीं, कल आऊंगा” कहकर टालते रहे।
परिजनों के मुताबिक, दो दिन तक प्रसूता दर्द से परेशान रही, जिसके बाद उसे सोनोग्राफी के लिए बाइक पर ले जाना पड़ा। इलाज में लापरवाही और देरी के चलते प्रसूता व नवजात दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

3
169 views

Comment