सक्ति: हसौद-परसदा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल...
सक्ति, छत्तीसगढ़: गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे हसौद-परसदा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें बाइक सवार दो युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा था। घायल को स्थानीय लोगों ने इको एंबुलेंस से हसौद शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। दोनों युवक ग्राम टोटमा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।