logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायबरेली मे कलम शक्ति ट्रस्ट की टीम ने बीडीओ और नगर पंचायत अध्यक्ष से की मुलाकात, भेट की सम्मान स्वरूप डायरी

कलम शक्ति ट्रस्ट की टीम ने बीडीओ और नगर पंचायत अध्यक्ष से की मुलाकात, भेट की सम्मान स्वरूप डायरी

लालगंज रायबरेली


गुरुवार को कलम शक्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम के पदाधिकारियों
द्वारा लालगंज खंड विकास अधिकारी गगनदीप व लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता , दीपेंद्र गुप्ता से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और सम्मान स्वरूप ट्रस्ट द्वारा डायरी भेंट की गई। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि आप लोगों के ही द्वारा खबरें छापी जाती है तभी भ्रष्टाचार उजागर होता है और क्षेत्र में हो रही गतिविधियों से हम लोग भी रूबरू हो जाते है सरिता गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों को न तो कोई वेतन मिलता है और ना ही कोई पैसा फिर भी पत्रकार जनता के लिए विशेष मुद्दे उठाते हैं और समस्याएं दिखाते हैं और धूप हो या बारिश फिर भी खबर कवरेज करने जाते हैं । सरिता गुप्ता ने कहा कि सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता ही एक सच्चे पत्रकार की पहचान होती है खंड विकास अधिकारी गगनदीप ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की हम लोगों के स्तर से जुड़ी हुई समस्याएं होतो अवगत कराएं जिससे हम लोग व हमारी टीम उस पर खरे उतर सके। इस मौके पर कलम शक्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ,जितेंद्र सविता, निखिल पांडे, अंकुर श्रीवास्तव सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

1
0 views

Comment