logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुगलसराय में दिनदहाड़े लूट: तेल कंपनी कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हुए बदमाश।

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने एक तेल कंपनी के कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित कर्मचारी महताब आलम उर्फ पप्पू कंपनी का कलेक्शन लेकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

“बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे और वारदात को अंजाम देकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।”

बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर सवार करीब पांच बदमाशों ने पहले महताब आलम को धक्का देकर गिरा दिया, फिर उनके पास मौजूद नकदी से भरा बैग छीन लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

“दिनदहाड़े हुई इस लूट ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।”

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित से घटना की विस्तृत जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ कैमरों में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी हैं, जिनके आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

“पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।”

8
829 views

Comment