logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने नगर विकास कार्यों का किया निरीक्षण

➡️ कलेक्टर डॉ सोनवणे ने नगर के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आज बैतूल नगर का भ्रमण कर प्रगतिरत विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए उपयुक्त भूमि का भी तलाश की । उन्होंने गंज सब्जी मंडी में निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने तथा दुकानों को व्यवस्थित रूप से शिफ्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने सदर बाजार एवं बस स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण कर विकास कार्यों की सुव्यवस्थित प्लानिंग एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, सीएमओ श्री नवनीत पांडे, तहसीलदार बैतूल श्रीमती पूनम साहू, नायब तहसीलदार श्री श्याम सिंह उईके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul

22
1121 views

Comment