बीकापुर में पेड़ से युवक का शव मिला
बीकापुर: तहसील अंतर्गत शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ढेमा शिव बख्श राय निवासी पिंटू कोरी (32 वर्ष) का शव बुधवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर पेड़ की डाल से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या की है। पुलिस चौकी प्रभारी शाहगंज विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि मृतक का भाई चौकी पहुंचा और सूचना दी कि उसके भाई ने फांसी लगा ली है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, मृतक के दो भाई दीपक और मोहन तथा दो बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नशे का सेवन करता था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।