logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने किया जनसंपर्क पन्ना के व्हाट्सएप चैनल का शुभारंभ

कलेक्टर ने किया जनसंपर्क पन्ना के व्हाट्सएप चैनल का शुभारंभ
पन्ना जिले की हर महत्वपूर्ण जानकारी अब सीधे मोबाइल पर मिलेगी
जिलेवासियों से व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने की अपील
➡️
जिलेवासियों को शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय जानकारी त्वरित मिले, इस उद्देश्य से कलेक्टर ऊषा परमार ने गुरूवार को कलेक्टर कक्ष में जनसंपर्क विभाग पन्ना के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती परमार ने स्वयं अपने मोबाइल पर चैनल को फॉलो किया। साथ ही सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जिले के नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में चैनल से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण एवं प्रमाणिक जानकारियां सीधे नागरिकों के मोबाइल तक पहुंच सकेंगी, जिससे आमजन को समय पर सही जानकारी प्राप्त होगी।
जिला कलेक्टर ने कहा कि चैनल की विशेषता यह है कि यहां केवल आधिकारिक एवं प्रमाणिक जानकारी साझा की जाएगी, जिससे नागरिक फेक न्यूज एवं भ्रामक खबरों से सुरक्षित रह सकेंगे। विदित हो कि जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश द्वारा प्रत्येक जिले का आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल तैयार कराया गया है, ताकि सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों एवं जनहितकारी सूचनाओं का त्वरित प्रसार किया जा सके। इस चैनल के माध्यम से जिले की प्रमुख प्रशासनिक गतिविधियां, शासकीय आदेश, जनहितकारी योजनाएं, भर्ती संबंधी सूचनाएं, अभियान, उपलब्धियां एवं अन्य महत्वपूर्ण अपडेट सीधे आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार तलैया एवं श्रम निरीक्षक वेदमणि दाहिया द्वारा भी जनसंपर्क विभाग के सरकारी पब्लिक व्हाट्सएप चैनल को फॉलो किया गया।
Follow the Jansampark Panna channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7jCuyBPzjZCj3t8j3T
#JansamparkMP #panna
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
PRO Panna

28
1025 views

Comment