मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक महिला अपनी पीड़ा बताते हुए फूट-फूट कर रोने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी किसान ने उसके खेत का रास्ता कब्जा लिया है, जिससे उसके खेत बंजर हो गए हैं और परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। महिला ने चेतावनी दी कि यदि खेत का रास्ता नहीं खुला तो वह अपने बेटे के साथ थाने के बाहर जहर खाने को मजबूर हो जाएगी। महिला की बात सुनकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उसे शांत कराया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही मामले की जांच एसडीएम को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।