logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं में सफलतापूर्वक संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा।

बदायूं: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल भर्ती परीक्षा गुरुवार को जनपद बदायूं के 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हुई। एक दिवस की एक पाली की परीक्षा में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4804 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 860 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में उपस्थिति का प्रतिशत 84.82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हाफीज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

0
0 views

Comment