मूंग फसल उपार्जन के लिए पंजीयन प्रक्रिया 25 मई से होगी प्रारंभ
मूंग फसल उपार्जन के लिए पंजीयन प्रक्रिया 25 मई से होगी प्रारंभ
=====
उप संचालक कृषि गोपेश पाठक ने बताया कि भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए 25 मई से 15 जून तक पंजीयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को मूंग फसल बेचने के लिए स्लॉट चयन की प्रक्रिया पूर्व की भांति रहेगी एवं उपार्जन हेतु कृषकों से पंजीयन के समय ही आधार नम्बर से लिंक बैंक खाता नम्बर लिया जायेगा। मूंग का उपार्जन भारत सरकार द्वारा प्रदत्त लक्ष्य सीमा अनुसार कृषकों के उत्पादन का केवल 25 प्रतिशत तक ही उपार्जन किया जायेगा।
शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार इस वर्ष खरीदी केन्द्रों द्वारा उपज खरीदने से पहले कृषक की वास्तविक पहचान के लिए आधार-सक्षम पी.ओ.एस. मशीन या मोबाइल ऐप के माध्यम से चेहरे का प्रमाणीकरण कर वास्तविक किसान का सत्यापन किया जायेगा। विगत वर्षों की भांति ओटीपी मान्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि यदि कृषक खरीदी केन्द्र पर स्वयं उपस्थित न हो पाये तो अपनी फसल के विक्रय के लिए पंजीयन के समय 03 अधिकृत व्यक्तियों का नाम और आधार नम्बर दे सकेगा। जिनके द्वारा पंजीकृत किसान की फसल खरीदी केन्द्र पर लाई जाकर विक्रय किया जा सकेगा।
कृषक द्वारा अधिकृत किये गये व्यक्तियों का भी आधार-सक्षम पी.ओ.एस. मशीन या मोबाइल ऐप के माध्यम से चेहरे का प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा तथा भुगतान पंजीकृत कृषक के बैंक खाते में ही किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अधिकतम तीन कृषकों के अधिकृत व्यक्ति के रूप में काम कर सकता है। वर्ष 2025-26 में मूंग फसल की औसत मण्डी दरें यदि न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे आएगी, तो राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार की पीएसएस स्किम अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के संबंध में शासन द्वारा पृथक से निर्णय लिया जाएगा।
#dewas
#देवास
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Narendra Modi