logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रितु फाउंडेशन संस्थापक अनुराग त्रिवेदी ने जरूरतमंद किसान परिवारों को बांटी राहत सामग्री

Aima Media… 🖋️ जन-जन की आवाज़
रितु फाउंडेशन संस्थापक अनुराग त्रिवेदी द्वारा किसान परिवारों की मदद हेतु राहत सामग्री वितरण
पीढ़ियों से मिले जनसेवा के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए रितु फाउंडेशन के संस्थापक अनुराग त्रिवेदी द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2023 को ग्राम पंचायत नेवरना एवं आसपास के मजरों में ओलावृष्टि एवं असमय बारिश से प्रभावित किसान परिवारों के सहयोग हेतु राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक किसान परिवारों को निःशुल्क राशन, तेल, दलहन एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों की हर संभव सहायता करने का संकल्प भी दोहराया गया।
ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजसेवा एवं किसान हित में इस प्रकार के कार्य जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।
Aima Media… 🖋️ जन-जन की आवाज़

23
2247 views

Comment