बिहार में नवादा से जुड़ी नई रेल परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
बिहार: प्रस्तावित नई रेल परियोजनाओं के तहत नवादा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण रेल लाइनों के सर्वेक्षण को स्वीकृति मिली है। इसमें नवादा-पावापुरी (35 किलोमीटर), नवादा-गिरिडीह (भाया सतगावां, 130 किलोमीटर) और नवादा-जमुई-बांका (165 किलोमीटर) नई रेल लाइनें शामिल हैं।
भारत सरकार की इस पहल में अश्विन वैष्णव, विवेक ठाकुर और उदय कुमार जैसे अधिकारियों का योगदान उल्लेखनीय है। ये परियोजनाएं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी और स्थानीय विकास को प्रोत्साहित करेंगी।