चित्रकूट राम राज्य सरकार में 50से 60 गौवंशो की मौत पर मचा हड़कंप
चित्रकूट में भारी संख्या में गौवंशों की मौत
ग्राम कलवारा बुजुर्ग की गौशाला में बीते पांच दिनों पूर्व कई गौवंशों की मौत हो गयी, ग्रामीणों का मानना है कि लगभग 50 से 60 गौवंशों की मौत हुई थी जिन्हें गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया गया था।
मृत गौवंशों को घसीटकर गौशाला से लगभग 300 मीटर दूर पहाड़ी व कांटी गांव की लोकेशन में फेंक दिया गया, ताकि कोई लोकेशन वीडियो बनाये तो कलवारा बुजुर्ग न दिखाई दे तथा गौवंशों के कान काट दिए गए ताकि यह पता न चल पाए कि किस गौशाला की गौवंश हैं।
वहीं कलवारा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान ने मृत गौवंशों की कुल संख्या 9 बताई गई है, जबकि ग्रामीणों ने 60 से अधिक संख्या की जानकारी दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस खबर को करने कुछ पत्रकार साथी मौके पर गए थे, खबर कवरेज करने के बावजूद खबर प्रकाशित नहीं किये।
गौ रक्षा दल या कोई भी गौ सेवक इस घटना को नहीं देख पा रहा है, जबकि देखना चाहिए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करनी चाहिए।
देखिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आपके उत्तर प्रदेश में कितने गौवंश मर रहे हैं, और आपके जिम्मेदार अधिकारी कान में तेल डालकर बैठे हैं।