logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महत्वपूर्ण सूचना: दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर

डाटकाली मंदिर से सहारनपुर की ओर करीब 1.25 किमी हिस्से में यातायात डायवर्ट रहेगा। एनएचएआई द्वारा मानसून से पहले पहाड़ी ढलानों को सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है ताकि बारिश में पत्थर गिरने का खतरा न रहे। ट्रैफिक डायवर्जन के तहत देहरादून से सहारनपुर जाने वाले वाहन पुरानी रोड (मोहण्ड) से भेजे जाएंगे और सहारनपुर से देहरादून आने वाले वाहन एक्सप्रेस-वे की दूसरी लेन से डायवर्ट होंगे। मौके पर 24 घंटे फ्लैगमैन तैनात रहेंगे ताकि यातायात सुचारु बना रहे। यह व्यवस्था शुक्रवार से 8 जून तक प्रभावी रहेगी। 🚧🛣️ जनहित में जारी।

0
354 views

Comment