गऊघाट में नरेगा कार्य में धोखाधड़ी के आरोप
गऊघाट: सूत्रों के मुताबिक गऊघाट क्षेत्र में नरेगा के कार्यों में कागजों में दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस घोटाले में नरेगा कर्मचारी और सरपंच की मिलीभगत की बात सामने आई है जो इस काम को अंजाम दे रहे हैं।
सूत्रों ने यह भी कहा कि नरेगा के कार्यों और जॉब कार्ड धारकों की व्यापक जांच की जानी चाहिए ताकि इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश हो सके और सरकारी धन की हानि रोकी जा सके। मामले की सत्यता की पुष्टि के लिए जांच आवश्यक है।