logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोर्ट की अनुमति की आड़ में धड़ल्ले से अवैध निर्माण! सीज भवन पर फिर शुरू हुआ थर्ड फ्लोर निर्माण, नगर निगम मौन

जयपुर के झोटवाड़ा स्थित सत्य नगर में कथित अवैध निर्माण का मामला फिर सुर्खियों में है। जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा वर्ष 2024 में संबंधित भवन को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम की धारा 194(7) के तहत सीज किया गया था। आरोप है कि कोर्ट से मिली सीमित “इंटरनल रिनोवेशन एवं एलीवेशन” अनुमति की आड़ में अब भवन पर बाहरी एवं स्ट्रक्चरल निर्माण कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर नई दीवारें, RCC कार्य, प्लास्टर और थर्ड फ्लोर निर्माण लगातार जारी है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन एवं नगर निगम पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

12
166 views

Comment